UP Teacher Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही 23,000 से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। ये भर्तियां प्रदेश के 4,512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर की जाएंगी।

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, अब तक प्रदेश के 71 जिलों से 22,201 पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, जबकि बाकी चार जिलों का डेटा आने के बाद यह संख्या 23,000 के पार पहुंचने की संभावना है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश असाधारण एवं विशेष चयन आयोग (UPESSC) के माध्यम से की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 2025-26 में ट्रांसफर के लिए रिजर्व पदों को छोड़कर बाकी खाली पदों की जांच कर रिपोर्ट 31 मार्च 2026 तक भेज दें। माना जा रहा है कि इसी के बाद भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही, शिक्षा निदेशालय जल्द ही सभी रिक्तियों का विवरण UPESSC के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेगा ताकि उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।

इधर, राज्य में शिक्षकों से जुड़ा एक और बड़ा मुद्दा भी चर्चा में है। बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 30,000 से अधिक प्राथमिक शिक्षक अब छह महीने के एनआईओएस ब्रिज कोर्स का इंतजार कर रहे हैं। यह कोर्स 1 दिसंबर से शुरू हो सकता है, जिसकी मंजूरी एनसीटीई पहले ही दे चुका है। अदालत ने साफ कहा है कि 11 अगस्त 2023 से पहले नियुक्त बीएड धारक शिक्षक अगर एक साल के भीतर यह कोर्स पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी नियुक्ति स्वतः रद्द मानी जाएगी। इस पूरे मामले में अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग की अधिसूचना पर टिकी हैं। एक तरफ नई भर्तियों की उम्मीदें हैं, तो दूसरी ओर पहले से कार्यरत शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story