धर्म, तप और आस्था की त्रिवेणी का सजीव दर्शन मंगलवार को डूंगरपुर में उस समय देखने को मिला, जब श्री जैन श्वेताम्बर संघ के तत्वावधान में आयोजित पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव का तीन दिवसीय तपस्वी कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। घाटी स्थित पार्श्वनाथ मंदिर, नेमीनाथ मंदिर तथा संभवनाथ जिनालय में साध्वी दक्षयशा श्रीजी आदि ठाणा के सानिध्य में तपस्वियों का पारणा कराया गया, जिसमें जिले भर से आए लगभग 150 श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार प्रातः जैन सोसाइटी स्थित संभवनाथ उपाश्रय में तपस्वियों को मांगलिक सुनाया गया। इस अवसर पर साध्वी दक्षयशा श्रीजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में धर्म और संस्कारों का बीजारोपण बचपन से ही किया जाना चाहिए, ताकि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ धार्मिक मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही भावी पीढ़ी सशक्त और नैतिक बनती है। साध्वी श्रीजी ने इस अवसर पर बच्चों सहित सभी बड़े तपस्वियों को संयम और सदाचार के संकल्प लेने का आह्वान भी किया।

गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय तप में करीब एक दर्जन से अधिक छोटे बच्चों ने भी भाग लेकर तपस्या की, जो कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही। इसके पश्चात संभवनाथ वाटिका में लाभार्थी परिवार रोहित चेतनलाल सरैया द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया तथा विधिवत पारणा संपन्न कराया गया। पारणा के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति, साधना और उल्लास से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में हूमड़ संघ के अध्यक्ष पूरणमल दावड़ा, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुबोध सरैया, श्रेणिक दावड़ा, गौरव कोठारी, महेश दावड़ा, अशोक दोषी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। संध्या काल में साध्वी संघ द्वारा विहार किया गया, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा।

तीन दिवसीय तप का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में संस्कार, संयम और तपस्या के मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश भी दे गया।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story