ताराचंद भगोरा ने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप, चढ़ावे में हेरफेर का दावा
डूंगरपुर में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने राम मंदिर चढ़ावे और ट्रस्ट से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ व भाजपा की चुप्पी पर उठे सवालों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

डूंगरपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताराचंद भगोरा ने केंद्र सरकार, संघ और भाजपा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ धर्म के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे—जिसमें नकद राशि के साथ सोना, चांदी और हीरे जैसे कीमती आभूषण शामिल थे—के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भगोरा ने दावा किया कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की मिलीभगत से चढ़ावे की राशि और आभूषणों के गायब होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एसआईटी जांच में सात दिनों के भीतर कई खुलासे होने की बात भी सामने आई है तथा कुछ संघ और भाजपा से जुड़े नेताओं के संदेह के घेरे में आने की चर्चा है। साथ ही उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर संघ प्रमुख और भाजपा की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए।
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि भाजपा लंबे समय से राम मंदिर के नाम पर राजनीति करते हुए चुनावी लाभ लेती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बढ़ती आर्थिक विषमताओं के बीच आम जनता की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। भगोरा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण व्यवस्था कमजोर हुई है, जिससे निजी क्षेत्र और कोचिंग संस्थानों को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हाल के समय में होने वाली घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों और सामाजिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है और देश में असंतोष का माहौल बन रहा है।
भगोरा ने यह भी कहा कि आज का भारत विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
