पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात
पूर्व सांसद ने संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष को उदयपुर संभाग की संगठनात्मक गतिविधियों और कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

नई दिल्ली/डूंगरपुर। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने नई दिल्ली पहुंचकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तथा राजनीतिक चर्चा की। भगोरा ने संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से भेंट की।
संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा
मुलाकात के दौरान भगोरा ने "दक्षिणांचल में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यो से अवगत कराया।" भगोरा के दिल्ली दौरे और राहुल गांधी से मुलाकात की चर्चाएं उदयपुर संभाग में चर्चा का विषय है।
राष्ट्रीय नेताओं से भेंट का कार्यक्रम
बताया जाता है कि भगोरा दिल्ली में "राष्ट्रीय नेताओं से भेंट करेंगे।" इस मुलाकात को क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
