डूंगरपुर। इजराइल जंग के कारण अमेरिका ने भारत को रूस से तेल 30 दिन तक तेल खरीदने की परमिशन दी है, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने स्वतंत्र भारत का बहुत बड़ा अपमान बताया है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए व्यक्त किया कि अमेरिका मित्र जरूर है पर अमेरिका भारत का मालिक नहीं है जो उससे अपने अधिकारों के लिए भी मशवरा करना पड़े। पूर्व सांसद ने अमेरिका के इस तरह के फैसले को आजादी और संप्रभुता पर करारा तमाचा बताया है।

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

पूर्व सांसद ने अमेरिकी फाइनेंस मिनिस्टर के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया को 30 दिन के लिए रूस से तेल खरीदने की इजाज़त दी है जो भारत देश की आज़ादी और संप्रभुता पर करारा तमाचा है। पूर्व सांसद भगोरा ने कड़े शब्दों में सवाल किया कि "अमेरिका कौन होता है हमें इजाज़त देने वाला....?" उन्होंने कहा कि इस एनर्जी सिक्योरिटी के बारे में लगातार देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगाह कर रहे हैं मगर मोदी सरकार अपने हाल में मस्त होते हुए विपक्ष के मुद्दों को दरकिनार करती है।

संप्रभुता और विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व सांसद भगोरा ने पूछा कि "US ट्रेजरी सेक्रेटरी असल में कौन होता है जो इंडिया को रशियन ऑयल खरीदने की इजाज़त दे....?" यही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न लगाते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी क्यूँ साधे हुए हैं जो इस तरह की बकवास क्यों बर्दाश्त कर रहे है और US के हर हुक्म के आगे क्यों झुक रहे है.....?" पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी सरकार को थोड़ी हिम्मत दिखानी चाहिए, वर्तमान में यह पोजीशन है कि अमेरिका से तेल खरीदने की परमिशन लेनी पड़ रही हैं यह कैसा "सरेंडर" हैं....?

ट्रंप प्रशासन के ऊर्जा एजेंडे के तहत मिली है अस्थाई छूट

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार 6 मार्च को घोषणा की कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर है और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ईरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है, इस दबाव को कम करने के लिए हम भारत को यह 30 दिनों की छूट दे रहे हैं!”

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story