श्रीभोगीलाल पंड्या (SBP) कॉलेज में लंबे समय से प्रतीक्षित नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 60 साल पुराने जर्जर भवन के स्थान पर 126 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक इमारत के पहले चरण के तहत 10 करोड़ रुपए के कार्य शुरू कर दिए गए हैं, जिससे कॉलेज के लगभग 8 हजार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

पहले चरण में ग्राउंड फ्लोर, अत्याधुनिक लैब, क्लासरूम और एक स्टेज का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही कॉलेज परिसर में नई शैक्षणिक संरचना के विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गणेश निनामा ने बताया कि एसबीपी कॉलेज की मौजूदा इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण विद्यार्थियों को पुराने भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन ने राज्य सरकार को 126 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था। राज्य सरकार ने बजट घोषणा में पहले चरण के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस चरण में अंडरग्राउंड और ग्राउंड फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर 3 अत्याधुनिक लैब, 6 क्लासरूम, गर्ल्स रूम, वुमन रूम, कार्यालय कक्ष और एक स्टेज बनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जियोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जियोग्राफी और कंप्यूटर साइंस के लिए कुल सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 24 कक्षा कक्ष और दो ऑफिस रूम भी बनाए जाएंगे। डॉ. निनामा के अनुसार, नए निर्माण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर प्रैक्टिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रथम चरण के पूरा होने के बाद अगले चरणों के लिए राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति ली जाएगी। यह परियोजना कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के उच्च शिक्षा ढांचे को नई दिशा देने वाली साबित होगी

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story