डूंगरपुर। आली कदर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब (T.U.S.) के 83वें मिलाद मुबारक के मुकद्दस अवसर पर डूंगरपुर में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की गई। ‘प्रोजेक्ट राइज़’ के अंतर्गत सैफ़िया स्कूल, डूंगरपुर में आयोजित विशाल परोपकारी कार्यक्रम में सभी समाज के 1000 ज़रूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक राशन किट वितरित की गईं।

इस सेवा कार्यक्रम में प्रशासन और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, असरास, जमात कमेटी, मदरसा सैफ़िया कमेटी और दाना कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस विशेष आयोजन में मुंबई से तशरीफ़ लाए शेख मोइज़ भाई मुन तथा सूरत से आए शेख यूसुफ भाई साहब नोमानी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।




कार्यक्रम के दौरान सेवा के वास्तविक अर्थ को रेखांकित करते हुए शेख हुसैन भाई लोखंडवाला ने एक मार्मिक और प्रेरक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “राशन वितरित करने वाला किसी पर कोई एहसान नहीं करता। वास्तव में हम उन परिवारों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें इस काबिल समझा कि हम उनकी खिदमत कर सकें। उन्होंने अपना कीमती वक्त निकालकर यहाँ आने की ज़हमत उठाई, यह उन परिवारों का हम पर एहसान है।”

सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब की शिक्षाओं और ‘प्रोजेक्ट राइज़’ के विजन के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। डूंगरपुर में आयोजित इस पहल ने न केवल ज़रूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई, बल्कि मानवता, एकता और भाईचारे के संदेश को भी मजबूती से स्थापित किया। स्थानीय नागरिकों और लाभार्थियों ने इस निस्वार्थ सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story