डूंगरपुर में ग्रामीण बैंक का प्रबंधक और दलाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
डूंगरपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और दलाल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। किसान क्रेडिट कार्ड लोन में मांगी थी घूस।

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा मेताली से जुड़ा है, जहां बैंक प्रबंधक अभिमन्यु कुमार सिंह और दलाल भूपेंद्र कुमार परमार को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर एसीबी चौकी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसीबी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो को 7 अक्टूबर को एक किसान की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने, अपने भाई और मां के नाम से कृषि भूमि के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर कुल 11 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह ने ऋण स्वीकृत करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि बैंक मैनेजर ने पहले 2 लाख रुपये का ऋण पास कर दिया और शेष राशि के लिए रिश्वत की मांग की। उसने कहा था कि उसके “मिलने वाला व्यक्ति” आगे संपर्क करेगा और उसे यह रकम देनी होगी। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और बैंक मैनेजर के दलाल भूपेंद्र कुमार परमार को 45 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में, डूंगरपुर एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में यह ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद की गई और आरोपी बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह को भी डिटेन कर लिया गया है।
फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में सरकारी बैंकों में फैले भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। किसानों की मदद के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ जब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है, तब ऐसी कार्रवाइयाँ जनता में जागरूकता और भरोसे की नई उम्मीद जगाती हैं।
- डूंगरपुर एसीबी कार्रवाईग्रामीण बैंक रिश्वतबैंक प्रबंधक गिरफ्तारकिसान क्रेडिट कार्ड घूसएसीबी डूंगरपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोडूंगरपुर समाचारराजस्थान बैंक रिश्वतएसीबी ट्रैप डूंगरपुररिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गयाDungarpur ACB actionRural Bank bribery caseBank manager arrestedKisan Credit Card scamDungarpur corruption newsRajasthan ACB operationACB trap DungarpurDungarpur rural bankbribe caught red-handedAnti-corruption Bureau Dungarpur.

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
