डूंगरपुर। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले जन-जन के प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर देश के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और उनकी तस्वीर पर फूलमाला व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण पुष्पांजलि दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नानूराम माली, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल काका, जिला उपाध्यक्ष जाहिद मालिक, नगर उपाध्यक्ष मनोहर कंसारा, नगर उपाध्यक्ष योगेश कोटडिया, पूर्व पार्षद सुरेश फूमतिया, नगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अनीस चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष नीलेश पटेल, नगर सचिव भगवती पंड्या तथा नगर सचिव माजिद खान पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी नेताओं ने स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story