बिछीवाड़ा, 23 दिसंबर। नेशनल हाईवे पर एक भव्य मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें दो कारों के आपस में टक्कर और आग लगने की संभावित स्थिति का परीक्षण किया गया। यह अभ्यास जिला प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त पहल के तहत किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित सहायता प्रदान करने की क्षमता का आकलन करना था। इस दौरान एम्बुलेंस 108, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीय सहायता दल समय पर मौके पर पहुंचकर सभी जरूरी कार्रवाईयां की।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम, परिवहन अधिकारी अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, परिवहन निरीक्षक अन्ना दुराई और वीरेंद्र सिंह शक्तावत, बिछीवाड़ा थाना अधिकारी सीआई कैलाश चंद्र सोनी, ट्रैफिक इंचार्ज हेमराज मीणा, हेड कांस्टेबल सिद्धराज सिंह, शिवराम, लोकेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह राव, दिलीप पहाड़ और नायब तहसीलदार अनिल पंड्या की मौजूदगी रही।

मॉक ड्रिल के दौरान, परिवहन अधिकारी अभिषेक शर्मा और सुरेंद्र सिंह चौहान ने वाहन चालकों को लेन में चलने के नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। ट्रैफिक इंचार्ज हेमराज मीणा ने ड्राइवरों को गाड़ी चलाते समय आवश्यक सावधानियों और आपात परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया के तरीकों की जानकारी दी।

इस अभ्यास के सफल संचालन ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी वास्तविक दुर्घटना या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित सहायता प्रणाली प्रभावी ढंग से काम कर सके। जिला प्रशासन ने इस मॉक ड्रिल को सड़क सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story