डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की मनस्वी वैष्णव ने राष्ट्रीय तैराकी में जीता स्वर्ण
इनविक्टस 2026 में मनस्वी ने ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रथम और 50 मीटर बटरफ्लाई में तृतीय स्थान हासिल कर डूंगरपुर का मान बढ़ाया।

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, डूंगरपुर की मेधावी छात्रा मनस्वी वैष्णव ने 'इनविक्टस 2026' अंतर-महाविद्यालय राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय पटल पर डूंगरपुर का गौरव बढ़ाया है। कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज द्वारा देश भर के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में मनस्वी ने अपनी जल-क्रीड़ा कुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान मनस्वी वैष्णव ने तैराकी की ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी गति और तकनीक से प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा में भी तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व सहित खेल प्रभारी प्रभु पाण्डेय का मार्ग दर्शन उल्लेखनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन ने मनस्वी को इस राष्ट्रीय मंच हेतु तैयार किया। जीत के पश्चात मनस्वी वैष्णव प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ अपनी सफलता की चमक बिखेरती नजर आईं। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के खेल जगत के लिए एक प्रेरणादायक कीर्तिमान है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
