डूंगरपुर। समग्र माली समाज डूंगरपुर-बांसवाड़ा का भव्य खेलकूद, सांस्कृतिक एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम ‘उल्लास 2025’ डूंगरपुर चोखले की मेजबानी में लक्ष्मण मैदान, डूंगरपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत माली जेठाना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रोफेसर देवीलालजी माली और संरक्षक सेवानिवृत्त व्याख्याता नानुरामजी माली अमृतलाल माली ने मंच की शोभा बढ़ाई।

मंच पर उपस्थित सभी छः चोखलों के अध्यक्षों में बापूलाल माली जेठाना, वेलजी माली गोवाड़ी, आकाश माली, सोमा माली चिखली, रघुनाथ माली बो डीगामा, राजेंद्र माली डूंगरपुर, जगदीश माली भीमपुर, दिलीप माली नौगामा और बांसवाड़ा से नंद किशोर, विनोद माली, रवि माली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत डूंगरपुर चोखले के पंचों ने ऊपरना एवं माल्यार्पण के माध्यम से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। समाज अध्यक्ष लक्ष्मी कांत माली और मुख्य अतिथियों ने ध्वज उठाकर खेलों की औपचारिक शुभारंभ की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवीलालजी माली ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे समाजिक कार्यक्रम समाज में भ्रातृत्व की भावना को प्रगाढ़ करते हैं। संरक्षक नानुरामजी माली ने समाज के वृद्ध एवं बालक सदस्य समेत सभी समाजजन का हार्दिक स्वागत किया।

खेल प्रभारी बापूलाल माली ने बताया कि क्रिकेट में 9 और वॉलीबॉल में 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेल प्रभारी हेमेंन्द्र माली ने अपने उद्बोधन में 25 और 26 दिसंबर को क्रिकेट, तथा 27 दिसंबर को वॉलीबॉल, महिला-पुरुष रस्साकशी, कुर्सी रेस, चम्मच रेस और छोटे बच्चों की रेस आयोजित होने की जानकारी दी।

समाज अध्यक्ष ने अपने उद्घाटन भाषण में बताया कि यह समाज का छठा कार्यक्रम है और अब तक हुए सभी कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय समाजबन्धुओं को जाता है। उन्होंने ‘उल्लास 2025’ के मेजबान डूंगरपुर चोखले के युवाओं और नारिशक्ति को शानदार आयोजन के लिए हृदयपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में नारायण माली, ईश्वर माली, कन्हैयालाल माली, रमण माली, दिलीप माली, राजू माली, सुनील माली, प्रवीण माली, केतन माली, मयूर माली, नरेश माली, सतीश माली, लक्ष्मण माली, धनपाल माली, मगन माली, मोहन माली, नानूलाल माली, मुकेश माली, दीपक माली, सत्यनारायण माली, रमेश माली, हीरालाल माली, गोपाल माली, राजेंद्र कांति लाल माली, मनु माली, जिगर माली, राजनारायण माली, विवेक माली, राहुल, दिनेश, रघुनाथ माली, मितेश माली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय कराया और क्रिकेट का पहला मैच डूंगरपुर वर्सज छपपन ए के बीच खेला गया, जिसमें छपपन ए विजयी रही। दूसरा मैच सागवाड़ा वर्सज गलियाकोट बी के बीच खेला गया, जिसमें सागवाड़ा टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र माली ने किया, जबकि आभार प्रकट करने की रस्म राजेंद्र माली ने अदा की।

‘उल्लास 2025’ ने माली समाज में खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता की भावना को और प्रबल किया, तथा आने वाले वर्षों में ऐसे आयोजनों की संभावनाओं को उजागर किया।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story