महावीर जन्मकल्याणक: शहर में निकला भव्य वरघोड़ा, उमड़ा जैन समाज का सैलाब
सकल जैन संघों के तत्वावधान में आयोजित इस शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ और पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच भगवान की पालकी निकाली गई।

महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर आयोजित भव्य वरघोड़े में भगवान की पालकी थामे श्रद्धालु और स्तुति करते हुए जैन समाज के महिला-पुरुष एवं युवा मंडल के सदस्य। (फोटो: सुधीर जैन)
भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर शहर के सकल जैन संघों द्वारा भव्य वरघोड़ा निकाला गया। इस पावन अवसर पर कासलीवाल, दिग्पाल गांधी, केशु भाई नागदा, धर्मेन्द्र वोरा, नरेश जैन, संकल्प वखारिया, हितेश दावड़ा, एमआई के अध्यक्ष विजय जैन, राकेश कुमार शाह, सौरभ जैन, भरत नागदा, विवेक दोशी, सूर्यप्रकाश जैन तथा वीशा पोरवाड नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नितेश मेहता सहित सकल संघों के अध्यक्ष, सेठ तथा वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महावीर जन्मकल्याणक के निमित निकाले गये वरघोड़े में भगवान की पालकी थामें श्रद्धालु एवं स्तुति में झूमतें नवयुवक एवं महिला मंडल के सदस्य भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। वरघोड़े की शान बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, युवतियां तथा नौनिहाल शामिल हुए, जिससे पूरा मार्ग धर्ममय हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था एवं जन वंदन
वरघोड़े के दौरान सुचारू कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक तपेन्द्र मीणा, शहर कोतवाल अजयसिंह राव, यातायात प्रभारी भूपेन्द्रसिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय भगवान के वरघोड़े का जगह जगह शहरवासियों ने वंदन कर खुशहाली मांगी। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और समूचा वातावरण महावीर के जयकारों से गुंजायमान रहा।
सनातन धर्म समिति द्वारा पुष्प वर्षा से अभिनंदन
त्रिशला नंदन भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तिलक शाखा द्वारा सेवा और संस्कार प्रकल्प के तहत विशेष आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, भानु भाई खडायता, आलोक शाह, मुरलीशाह, डायालाल सुथार, भूपेश सुथार एवं चन्द्रकान्ता सुथार के नेतृत्व में पुराने हॉस्पीटल चौराहे पर जैन समाज की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान "शाखा सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया" गया, जो उत्सव की भव्यता में सहायक सिद्ध हुआ।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
