डूंगरपुर। जैन समाज के खेल इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले क्रिकेट महाकुंभ जैन प्रीमियर लीग (जेपीएल) का आठ दिवसीय आयोजन इस रविवार से लक्ष्मण मैदान में भव्य उदघाटन समारोह के साथ शुरू होने जा रहा है। शहर भर में इस आयोजन को लेकर उत्साह चरम पर है और खिलाड़ी से लेकर दर्शक तक इस बहुप्रतीक्षित खेल पर्व का इंतजार कर रहे हैं।

श्री जैन नवयुवक मंडल डूंगरपुर की ओर से आयोजित इस वार्षिक प्रतियोगिता में इस वर्ष भी पूरे सम्मान, अनुशासन और खेलभावना के साथ आठ टीमें भाग ले रही हैं। मंडल के अध्यक्ष शैलेष मेहता ने बताया कि जेपीएल को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मैदान सज चुका है, व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और आयोजन समिति का प्रत्येक सदस्य इस खेल महोत्सव को यादगार बनाने में जुटा हुआ है।

लक्ष्मण मैदान में इन दिनों सुबह और शाम खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। आठों टीमों के कुल 104 खिलाड़ी नियमित अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं, जहां उनके फ्रैंचाइजी मालिक और कोच भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। हर टीम अपनी रणनीति को धार दे रही है और हर खिलाड़ी उद्घाटन मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार खड़ा है।

इस वर्ष के जेपीएल के मुख्य प्रायोजक पद्म कुमार माणकलाल वोरा परिवार हैं, जिन्होंने पूरे आयोजन को सहयोग प्रदान किया है। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों, मैचों और आयोजनों के लिए अलग-अलग लाभार्थियों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता को और भव्य रूप दिया जा सके।

रविवार को होने वाला उद्घाटन समारोह पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजन समिति का दावा है कि इस बार जेपीएल न केवल खेल प्रदर्शन बल्कि सामुदायिक एकता, अनुशासन और युवाओं की ऊर्जा का भव्य प्रतीक बनकर उभरेगा। आने वाले आठ दिन डूंगरपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह, रोमांच और जोश से भरे रहने वाले हैं।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story