आसपुर। सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आसपुर ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उस्मानिया में बुधवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज में दिव्यांगजन की सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नारायण लाल परमार, उस्मानिया एवं निर्मला डामोर, बालिका बड़ोदा ने की। विशेष बात यह रही कि एक ही दिन में आसपुर क्षेत्र के सात विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वेटर एवं कंबल वितरित किए गए। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। तारा सेवा एवं भामाशाहों के सहयोग से लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये मूल्य की सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई।

भामाशाहों को इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित करने में स्वामीनारायण मंदिर नार के प्रवक्ता एवं राज्यपाल पुरस्कृत हरि भक्त हिमेश कुमार भट्ट काब्जा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिमेश कुमार भट्ट काब्जा स्वयं दिव्यांगजन हैं और स्वामीनारायण संस्था से जुड़कर समाज में दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें पूर्व में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक नारायण लाल परमार ने बताया कि हिमेश कुमार भट्ट काब्जा के प्रयासों से पूर्व में भी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के लाभ मिल चुके हैं। उन्होंने ‘नव दृष्टि कार्यक्रम’ के तहत बच्चों को कुछ नया और उपयोगी देने के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही परमार ने क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर एवं विधवा महिलाओं के लिए स्वामीनारायण संस्था से सहयोग दिलाने का निवेदन भी भट्ट से किया।

इस अवसर पर प्रवक्ता हिमेश कुमार भट्ट काब्जा ने बताया कि स्वामीनारायण मंदिर धोलेरा धाम के द्विशताब्दी महा-उत्सव के उपलक्ष्य में नार के प्रमुख साधु सुखदेव प्रसाद दास जी एवं स्वामी हरिकृष्ण की ओर से विद्यार्थियों को रंगीन पोशाकें भी वितरित की गईं, जिससे कार्यक्रम का सामाजिक महत्व और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य बड़ोदा नेपाल सिंह पंवार ने इसे विद्यार्थियों के हित में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंजना डामोर ने किया, जबकि अंत में आभार व्यक्त ममता पाटीदार ने किया।

इस अवसर पर धनपाल तेली, अनिल जैन, ओम प्रकाश चौबीसा, कल्याण सिंह, विनोद खॉट, तूफान सौंलकी, तनूजा चौबीसा, रमीला मेघवाल, बालिका बड़ोदा एवं श्री कन्हैया लाल दलिला मीणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और संवेदनशील सोच से समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story