डूंंगरपुर। 31 दिसंबर 2025 को डूंंगरपुर जिले में नववर्ष 2026 के स्वागत की तैयारियों और उत्सव की धूम देखने को मिली। वर्ष के अंतिम दिन का उत्साह और नव वर्ष में प्रवेश की उमंग ने जिले के युवा और अन्य आयु वर्ग के लोगों को उत्सव में पूरी तरह डुबो दिया।

जैसे-जैसे 2025 का अंतिम सूर्य अस्त हुआ, वैसे-वैसे युवा और अन्य नागरिक अपने-अपने ठिकानों पर पहुंचकर वर्ष की विदाई और नए वर्ष का स्वागत करने में व्यस्त नजर आए। विशेषकर जिले के राष्ट्रीयकृत मार्ग पर स्थित मोतली मोड़ से रतनपुर मार्ग तक के प्रमुख होटल आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगा उठे। शहर व ग्रामीण अंचलों में भी नव वर्ष की विशेष तैयारियों का असर साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर कई परिवारों ने घर में ही रंगारंग टीवी कार्यक्रमों और विशेष पकवानों के साथ वर्ष की समाप्ति का आनंद लिया। रात्रि 12.01 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग एक-दूसरे को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देने में व्यस्त रहे। इस दौरान कुछ स्थानों पर पटाखों के माध्यम से खुशी जताई गई, वहीं कुछ स्थानों पर रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर जश्न मनाया गया।

संचार क्रांति के इस युग में नागरिकों ने मोबाइल के माध्यम से अपने स्नेहीजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को एसएमएस और डिजिटल बधाई कार्ड भेजकर नव वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस प्रकार, डूंंगरपुर में अलविदा-2025 और स्वागत-2026 का उत्सव सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से यादगार बना।

इस उत्सव ने स्पष्ट कर दिया कि वर्ष के अंतिम दिन और नव वर्ष का आगमन न केवल युवा पीढ़ी के लिए, बल्कि पूरे जिले के नागरिकों के लिए खुशी, एकता और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक बन गया है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story