आसपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को अंतिम वोटर लिस्ट का सार्वजनिक प्रकाशन राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। एसआईआर (सर्वे ऑफ इंटीग्रेटेड रजिस्ट्रेशन) सर्वेक्षण के दौरान 21,225 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से काटे गए हैं। उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट ने बताया कि हाउस सर्वे का 99.54 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट तैयार कर सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं, आसपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,80,693 गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 2,59,468 प्रपत्र प्राप्त हुए। 21,225 मतदाताओं के नाम मृत्यु, क्षेत्र छोड़ने या अन्य कारणों से हटाए गए हैं। संबंधित मतदाता 15 जनवरी तक इन कटे नामों पर 13 आवश्यक दस्तावेजों के साथ परिवेदना दाखिल कर सकते हैं।

सर्वेक्षण में न केवल नामों की छंटाई की गई, बल्कि मतदाता सुविधा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 1,200 से अधिक मतदाताओं के बूथों का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें 65 नए बूथ शामिल किए गए हैं, जिससे अब कुल 343 बूथों पर मतदान होगा। इसके अलावा, ग्राम पंचायत चुनावों के मद्देनजर नाम जोड़ने का कार्य भी सक्रिय रूप से जारी है।

इस अवसर पर तहसीलदार योगेंद्र कुमार वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह फतेहपुरा, अनिल गुप्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष करण सिंह चौहान, प्रवीण कोठारी, दिनेश डबरावत, यतिन सोनी, कुंदन चौबीसा एवं दिनेश द्विवेदी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। यह प्रक्रिया स्थानीय लोकतंत्र और चुनावी तैयारी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story