मुस्लिम समाज की बेटी फरहाना शेख ने UPSC में A में पहले प्रयास में सफलता हासिल कर पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने डूंगरपुर शहर में उत्साह का माहौल बना दिया है, जहां हर कोई उनकी सफलता से अचंभित है और मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़ा है। हिजाब से किताब तक के उनके संघर्षपूर्ण सफर ने उन्हें एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में स्थापित किया है।

फरहाना शेख की इस उल्लेखनीय सफलता पर एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, हाजी अख्तर हुसैन मलिक और इमरान मुल्तानी ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें माला और मोमेंटो देकर इस्तकबाल किया। इस दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने कहा कि वर्तमान दौर में, जहां हर बच्चा मोबाइल और सोशल मीडिया के साथ अपना समय व्यर्थ कर रहा है, वहां फरहाना शेख एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वालों के लिए कामयाबी बाहें फैलाकर उनका इंतजार कर रही है।

फरहाना शेख ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और निरंतर हौसला अफजाई ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों के लिए कामयाबी उनका इंतजार करती है।

हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने भी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फरहाना शेख की कामयाबी से पूरा डूंगरपुर शहर फक्र महसूस कर रहा है। उन्होंने फरहाना के पिता रफीक शेख, बड़े पापा मोहम्मद शेख और पूरे परिवार को मुबारकबाद पेश की।

फरहाना शेख की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मुस्लिम समाज और डूंगरपुर शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story