डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवकी गांव में एक कच्चे मवेशी घर की दीवार अचानक ढहने से भीषण हादसा हो गया, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। इस मलबे में दबने से 21 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बकरियां और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। यह घटना देवकी गांव निवासी मोगा पारगी के कच्चे केलुपोश मवेशी घर में उस समय घटित हुई जब दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर के बाहर खड़े दो व्यक्ति और दीवार की ओट में छाया में बैठी बकरियां मलबे की चपेट में आ गईं।

इस हृदयविदारक घटना ने जिले में राजीविका मिशन के तहत कैटल शेड निर्माण में हुए करोड़ों रुपये के कथित खेल को पुन: चर्चा में ला दिया है। पूर्व में भी यह मामला समाचार पत्रों की सुर्खियां बना था कि जिस गांव में दस पशु भी उपलब्ध नहीं हैं, वहां दर्जनों कैटल शेड के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। ऐसे में यह हादसा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रहा है कि घोटालों के उजागर होने के बावजूद ठोस कार्यवाही न होना भ्रष्टाचार को खुला आमंत्रण दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सत्तू की प्रशासक काली देवी, समाजसेवी शांतिलाल, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र अहारी, पटवारी प्रवीण सिंह पंवार, पशु चिकित्सा विभाग से एलएसए सुभाष परमार और दोवड़ा पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और मौका पर्चा तैयार किया। मृत बकरियां मोगा पारगी परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थीं, जिनके काल कवलित होने से परिवार के समक्ष अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक जांच और मुआवजे की मांग के बीच यह घटना तंत्र की विफलता का प्रतीक बनकर उभरी है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story