जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी का 20 मई से 22 मई तक डूंगरपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मंत्री श्री खराड़ी न केवल स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, बल्कि 21 मई को मुख्यमंत्री के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठकों और विकास कार्यक्रमों में भी मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने स्पष्ट किया है कि प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग के लिए संबंधित तहसीलदारों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत पालदेवल, डूंगरपुर, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाडा एवं झौथरीपाल के तहसीलदार अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग व्यवस्था का निर्वहन करेंगे। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक को मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

अनुभागाधिकारी एवं निजी सहायक ओमप्रकाश सैनी द्वारा साझा किए गए आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, 21 मई 2026 को दोपहर 3.30 बजे जिला कलेक्टे्रट डूंगरपुर में मुख्यमंत्री के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात, शाम 6 बजे जिला कलेक्टे्रट से प्रस्थान कर मंत्री श्री खराड़ी शाम 6.45 बजे चौरासी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धम्बोला पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री के साथ ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और धम्बोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 22 मई 2026 को सुबह 9.15 बजे धम्बोला से प्रस्थान कर वे दोपहर 12.15 बजे कोटड़ा, उदयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने निज आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। यह दौरा क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सक्रियता के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story