डूंगरपुर: 4000 रुपये रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका गिरफ्तार
सीमलवाड़ा की माण्डली पंचायत में घर का पट्टा जारी करने के नाम पर वीडीओ ने मांगी थी घूस, एसीबी ने बिछाया जाल।

डूंगरपुर। एसीबी की टीम ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डली के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से घर का पट्टा जारी करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
पट्टे के बदले मांगी थी 8,000 रुपए की रिश्वत
डूंगरपुर एसीबी के उपाधीक्षक ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि "उसने और उसके भाई ने अपने घरों के पट्टे बनवाने के लिए ग्राम पंचायत माण्डली में आवेदन किया था।" ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका ने दोनों घरों के पट्टे जारी करने के बदले 8,000 रुपए की मांग की थी।
सत्यापन के बाद रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी
परिवादी ने पहले ही आरोपी को 4,000 रुपए दे दिए थे, जिसके बदले उसे एक घर का पट्टा मिल गया था। आरोपी वीडीओ दूसरे भाई का पट्टा देने के लिए शेष 4,000 रुपए की अतिरिक्त मांग पर अड़ा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद, एसीबी ने 18 मार्च 2026 को मांग का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी टीम ने जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपए की रिश्वत सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
