डूंगरपुर। शहर के तहसील चौराहा स्थित तहसील कार्यालय में रविवार को दोपहर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जैसे ही घटना की जानकारी नगर परिषद के फायर ब्रिगेड दस्ते को मिली, टीम ने तत्काल मौक़े पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

घटना का विवरण और नुकसान

  • आग कार्यालय के पीछे वाले भाग में लगी जहां पर जन्म एवं अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
  • पीछे के हिस्से में रखे अधिकांश दस्तावेज आग की भेट चढ़ गए।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही

आग आगे के हिस्से में पहुंचे उससे पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। इस बचाव कार्य में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • फायरमैन प्रवीण प्रजापत
  • प्रदीप सुथार
  • आईएफएम धूलेश्वर परमार
  • चालक शांतिलाल

इन सभी ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

"उल्लेखनीय है कि कार्यालय की वायरिंग तथा कमरों की हालत सुरक्षा कारणों से किसी भी तरह मानक स्तर पर नहीं है।"

जहां पर शहर की कई बीघा सरकारी जमीन के दस्तावेज मौजूद है और यदि उन्हें नुकसान पहुंचता है तो कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो सकती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story