डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता)। जिले में जारी भीषण हीटवेव के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर द्वारा विद्यार्थियों को लू के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।

जिला कलक्टर देशलदान ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश के तहत जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का नया समय प्रातः 07.30 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मां-बाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए भी यही समयावधि प्रभावी रहेगी। प्रशासन के अनुसार, यह परिवर्तन 16 मई तक प्रभावी रहेगा। भीषण गर्मी के संभावित खतरों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा घोषित यह समयावधि का बदलाव स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक आवश्यक और प्रभावी कदम है।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story