डूंगरपुर। पवित्र माह रमजान के आगाज के साथ ही इबादत का जो दौर शुरू हुआ था, उसमें बड़ों के कंधे से कंधा मिलाकर मासूम बच्चे भी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। बुधवार को 28वें रोजे के संपन्न होने के साथ ही जहां बाजारों में ईद की खरीदारी का उत्साह परवान चढ़ने लगा है, वहीं डूंगरपुर के घाटी क्षेत्र निवासी अब्दुल रेहमान और उमर हसन के अटूट जज्बे की हर ओर चर्चा हो रही है। इसरत-इरफान खान के ये दोनों होनहार पुत्र पिछले दो वर्षों से लगातार पूरे 30 रोजे रखकर अल्लाह की बारगाह में इबादत कर रहे हैं। इस वर्ष भी दोनों भाइयों ने पहले रोजे से ही रोजा रखना प्रारंभ कर दिया था। उल्लेखनीय है कि इस कठिन साधना के बीच इन बच्चों ने अपनी परीक्षाएं भी दीं, जिससे उनकी मानसिक दृढ़ता का परिचय मिलता है। इनके माता-पिता भी स्वयं पूरे रोजे रखकर बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। दोनों भाई इबादत के इस पावन सफर में पूरे मन से समर्पित हैं, जिसकी सराहना उनके रिश्तेदारों और मित्रों द्वारा निरंतर की जा रही है।

इसी क्रम में त्याग और समर्पण की एक और अद्भुत मिसाल घाटी क्षेत्र (हाल मदार कॉलोनी) में देखने को मिली, जहाँ महज 4 साल की मासूम अलीना फातेमा और उसके 5 वर्षीय भाई अरहान हुसैन कंधारी ने अपना पहला रोजा रखकर सभी को हैरत में डाल दिया। इलिसास हुसैन कंधारी के इन दोनों मासूम बच्चों ने इतनी कम उम्र में रोजा मुकम्मल कर अपने परिवार और पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ दी। परिजनों के अनुसार, अलीना और अरहान ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया। मोहल्लेवासियों ने भी इन नन्हे रोजेदारों की हिम्मत और जज्बे की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें ढेरों दुआओं से नवाजा। मासूमों की यह धार्मिक निष्ठा न केवल समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि यह पर्व की पवित्रता और पारिवारिक संस्कारों की गहराई को भी रेखांकित करती है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story