डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया चौक में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने न केवल इस चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया, बल्कि शहर में हुई एक अन्य चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार सीआई अजय सिंह ने बताया कि 1 मई को सोनिया चौक निवासी जयराज श्रीमाल द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 30 अप्रैल को उनकी पत्नी लीना श्रीमाल दो माह से अपनी बेटी के घर गई हुई थीं, और उस दिन वे घर पर अकेले थे। सुबह वे दुकान चले गए थे।

दोपहर में जब वे घर लौटे तो दरवाजा खुला मिला और दुकान के सामान में रखे पैसे गायब थे। उन्होंने खाना खाकर आराम किया और फिर वापस दुकान चले गए। रात को घर लौटने पर जब उन्होंने अपना कमरा खोला तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ पाया गया।

पीड़ित के अनुसार अलमारी से 16 तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी और 2 लाख 70 हजार रुपये नकद गायब थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और पारंपरिक पुलिसिंग एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने शहर के फौज का बडला मोहल्ले में हुई एक अन्य चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।

यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और त्वरित जांच का परिणाम मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हो सका है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story