डूंगरपुर ऑनलाइन ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल को एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को दोनों को स्पेशल कोर्ट उदयपुर में पेश किया।

आरोपी और घटना का विवरण

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर के उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि:

हेड कॉन्स्टेबल: अशोक कुमार पाटीदार

कॉन्स्टेबल: प्रकाश पाटीदार

एसीबी ने देर रात इन्हें 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दोनों कार लेकर भाग गए थे। एसीबी को उनके पास से रिश्वत की राशि नहीं मिली थी।

रिश्वत की मांग और बरामदगी

दोनों ने लोकेंटो ऐप के जरिए लोगों से ठगी के एक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी दोनों से रिश्वत में लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही थी।

  • दिन भर की पूछताछ के बाद आखिरकार थाना क्षेत्र के दौड़ा हवाई पट्टी क्षेत्र से आरोपी की निशानी पर राशि बरामद की गई।
  • कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार ने बताया कि रिश्वत में ली गई राशि हवाई पट्टी के पास छुपा कर रखी है।
  • इस पर टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और वहां से राशि बरामद की।

कोर्ट की कार्यवाही

एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को एसीबी कोर्ट उदयपुर में पेश किया। यहाँ की स्थिति निम्न रही:

  • हेड कॉन्स्टेबल अशोक पाटीदार और कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार को एक दिन के लिए रिमांड पर सौंपा गया है।
  • दोनों को शनिवार को फिर से एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

"दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पाटीदार और कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार को भी देर रात की 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दोनों कार लेकर भाग गए थे।"

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story