डूंगरपुर में एमआई व आदर्श नगर विकास समिति के तत्वाधान में चैत्र नव प्रतिपदा के आरम्भ से ही शहर के तीन स्थानों पर नीम रस वितरण प्रारंभ किया गया है। आज दूसरे दिन भी नीम रस वितरण काउंटरों पर उसका सेवन करने वाले आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। इस पुनीत कार्य के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

वितरण केंद्र और जन जागरूकता

समिति द्वारा शहर के तहसील चौराहा, कलेक्टरी के सामने तथा आदर्श नगर में नीम रस वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब आमजन जागरूक होकर इन केंद्रों पर उमड़ने लगे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान लाभान्वित शहर वासियों ने दोनों सेवाभावी संस्थाओं का हृदय से आभार जताया।

आयोजन में पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर एमआई के अध्यक्ष विजय सेठ, अशोक दोषी, रवि सेठ, हर्षवर्धन जैन, विवेक दोषी, हितेश दावड़ा, विकास पोला, वीर प्रकाश जैन, प्रवीण पटवा, आशीष गजराज, अभिषेक दोषी, शरद सरैया, मयंक सरैया, सचिन शाह, विकास सेठ, मिलन पटवा, हेमंत बी जैन, सुनील जैन, पृथ्वीराज जैन एवं सचिव अविचल कोटड़िया सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story