घटना का विवरण

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद रविवार को आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर करते हुए वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी का आत्मसमर्पण

  • सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि आज सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा।
  • दिनेश ने बताया कि "उसने गांव के उसके पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है और शव काली घाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया है।"

हत्या का कारण

हत्या के कारण के बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने बताया कि: "तिलेश पाटीदार और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने 6 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया था।"

पुलिस की कार्रवाई और शव बरामदगी

युवक द्वारा सरेंडर करने पर पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। उसके बताए अनुसार पुलिस काली घाटी पहुंची और खाई से शव को बरामद किया। जिसकी पहचान पुलिस ने तिलेश के रूप में की। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

अग्रिम कार्यवाही

पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story