मुस्लिम समुदाय द्वारा इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मातमी एवं शहादत का पर्व शुक्रवार को परंपरागत श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देर शाम गेपसागर जलाशय की पाल पर निर्धारित धार्मिक परंपराओं के तहत ताजियों को अलग-अलग कर पानी के छींटों के साथ रस्म अदा की गई। इसके बाद ताजियों को अलग-अलग खंडों में विभक्त कर संबंधित इमामबाड़ों में ले जाया गया। शनिवार प्रातः अलग-अलग स्थानों पर ताजियों को ठंडा किया जाएगा।

शुक्रवार सुबह घाटी स्थित इमामवाड़े से घाटी के ताजिए निकाले गए। वहीं जामा मस्जिद इमामवाड़े से सुबह 9:30 बजे ताजियों का जुलूस रवाना हुआ, जो सब्जी मंडी होते हुए कानेरा पोल पहुंचा, जहां ताजियों का ठहराव रहा। अन्य मोहल्लों से भी ताजिए अपने-अपने इमामवाड़ों से रवाना होकर कानेरा पोल पहुंचे। सभी ताजियों के ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे जुलूस दर्जीवाड़ा, माणक चौक, फौज का बड़ला होते हुए घाटी स्थित बावरिया बड़ला पहुंचा, जहां सभी ताजियों का पुनः ठहराव रहा।

इसके बाद दोपहर 3 बजे सभी ताजिए पुनः रवाना हुए। जुलूस घाटी, फौज का बड़ला, माणक चौक, सोनिया चौक, कंसारा चौक एवं पुराना अस्तपाल चौराहा होते हुए महारावल स्कूल मार्ग से गेपसागर जलाशय पहुंचा। जुलूस के दौरान बच्चों और युवाओं ने "या हुसैन" के नारों के साथ शहादत को याद किया। मुस्लिम युवाओं ने पूरे मार्ग में पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन कर आकर्षण का केंद्र बने रहे।

सायं 7 बजे गेपसागर जलाशय पहुंचने पर सभी ताजियों को खोलकर पानी के छींटों के साथ रस्म अदा की गई। इसके बाद ताजियों को अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर ले जाया गया। शनिवार प्रातः 10 बजे ताजियों को ठंडा किया जाएगा।

ताजियों के जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समाजों की ओर से मन्नतें छोड़ने के लिए नारियल चढ़ाए गए। महिलाएं और बच्चे ताजियों के नीचे से निकलकर मन्नतें छोड़ते दिखाई दिए। जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रशासन की ओर से पूरे जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

फोटो कैप्शन : पीके01। मुहर्रम के तहत निकले ताजियों के जुलूस के दौरान अखाड़ा प्रदर्शन करते युवक तथा ताजियों के साथ श्रद्धालु।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story