डूंगरपुर में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के 11 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह बंधन में बंध गए। दूल्हा और दुल्हन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लिए और एक दूजे का साथ जिंदगीभर निभाने का संकल्प लिया। समाज के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

तिजवड सामाजिक भूमि पर उमड़ा उत्साह

  • 28वें सामूहिक विवाह समारोह को लेकर सुबह से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग समाज के तिजवड सामाजिक भूमि पर पहुंचने लगीं।
  • लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
  • सजे धजे दूल्हा और दुल्हन के साथ बारातियों का समाजजनों ने स्वागत किया।
  • दोनों पक्षों का तिलक लगाकर रस्मो रिवाज के साथ स्वागत हुआ।

मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई रस्में

सामूहिक शादी के लिए बड़ा पांडाल के साथ ही सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग 11 मंडप बनाए गए। आचार्य मिनेश जोशी के साथ ही पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ ही सामूहिक विवाह की रस्में शुरू हुई। शेरवानी, साफा बांधे दूल्हे को आवभगत और परंपरा के साथ मंडप में लेकर पहुंचे। दुल्हन के मामा रीति रिवाज के साथ दुल्हन को लेकर मंडप में आए। दुल्हा और दुल्हन के हस्त मिलाप, सात फेरो की रस्मों के साथ ही शादी पूरी हुई।

फूलों की बारिश और शुभकामनाएं

लोगों ने फूल बरसाए और दूल्हा-दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं दी। वही परिवार के लोगों ने आशीर्वाद दिया। डूंगरपुर में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के 11 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह बंधन में बंध गए।

विभिन्न गांवों से पहुंचे समाजजन

सामूहिक विवाह में कलाल समाज के कई गांवों से लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं:

  • डूंगरपुर, देवल, बिछीवाड़ा
  • कनबई, गेजी, माथुगामडा
  • वसी, खेड़ा, दहेगामडा, पालपट्टा

"दूल्हा और दुल्हन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लिए और एक दूजे का साथ जिंदगीभर निभाने का संकल्प लिया।"

समाज के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story