डूंगरपुर। अवांछित और लावारिस नवजातों को सुरक्षित जीवन प्रदान करने के सरकारी दावों की कलई डॉ. हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय के पालनागृह की बदहाली ने खोल दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी किरण कुमार चौहान द्वारा किए गए औचक निरीक्षण ने अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर किया है। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कई बार कड़े लिखित निर्देश दिए जाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा न्यायिक आदेशों की अवहेलना करना प्रशासनिक विफलता का परिचायक है।

अस्पताल परिसर में व्याप्त अव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कहीं भी 'पालनागृह दिशा-सूचक बोर्ड' नहीं लगा है, जिससे मजबूर व्यक्तियों को नवजात को सुरक्षित छोड़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। परिसर में 'नो पार्किंग' बोर्ड के नीचे अवैध वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आपातकालीन मार्ग बाधित मिला। निरीक्षण के दौरान पालनागृह के भीतर का दृश्य भयावह था। जिस पालने में नवजातों को रखा जाना है, वह महीनों की धूल से सना था और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बावजूद वहां पंखे तक की सुविधा नहीं थी। साफ बेडशीट के अभाव और परिसर में पसरी गंदगी से संक्रमण का गंभीर खतरा बना हुआ है।

सबसे चिंताजनक पहलू पालनागृह के 'अलार्म सिस्टम' का पूरी तरह से मृत और नदारद होना है। सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाते हुए नवजातों को रिसीव करने का मुख्य द्वार स्थायी रूप से बंद पाया गया, जबकि पालनागृह के अंदर दूसरा वार्ड संचालित हो रहा था। बिना पहचान बोर्ड, अलार्म और बंद मुख्य द्वार की स्थिति में यदि कोई नवजात को छोड़ दे, तो स्टाफ को घंटों भनक तक नहीं लगेगी, जो सीधे तौर पर मासूमों के जीवन को जोखिम में डालने जैसा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के औचक निरीक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अस्पताल प्रबंधन न केवल न्यायिक आदेशों के प्रति उदासीन है, बल्कि नवजातों के जीवन की सुरक्षा के प्रति भी गंभीर नहीं है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story