डूंगरपुर में होली की धूम: आज होगा होलिका दहन, प्रवासियों के लौटने से बाजारों में बढ़ी रौनक
गुजरात और महाराष्ट्र से प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी, वागड़ अंचल में पारंपरिक गैर नृत्य और ढूंढोत्सव की तैयारियां तेज।

डूंगरपुर जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में होली और ढूंढोत्सव की पूर्व संध्या पर पूजन सामग्री और उपहार खरीदते ग्रामीण जन।
डूंगरपुर। रंगों व उमंगों के पर्व होली को लेकर रोजगार के लिए गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में गये लोगों का अपने घरों की ओर लौटने का क्रम अनवरत जारी है। रविवार को गुजरात व अन्य प्रान्तों से आने वाले वाहनों में यात्री खचाखच भरें देखे गये। जिले के अन्तरंग मार्गों पर भी दिन भर यात्रियों को ले जाते वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आये।
उत्साह और परंपराओं का संगम
जिले भर में होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। ग्राम्यांचलों में ढोल कुण्डी एवं चक की थाप पर ग्राम्य वनिताएं व युवक परम्परागत गैर नृत्य खेल रहे हैं। देर रात्रि तक गैर नृत्यों की गूँज वातावरण में सुनाई दे रही है। रविवार को जिला मुख्यालय पर निकटवर्ती ग्राम्यांचलों से आये लोगों ने जमकर खरीददारी की। शहर के बाजार से लोगों ने रेडिमेड कपड़े, सौन्दर्य प्रसाधन के साधन, जूते, अबीर और गुलाल की खरीददारी की।
ढूंढोत्सव की तैयारियां और शुभ मुहूर्त
कई लोगों ने ढूंढोत्सव को मद्देनजर रखते ढूंढिया की खरीददारी भी की। "ढूँढ़ को लेकर बच्चों को उपहार में देने सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे।" वागड़ अंचल में सोमवार सुबह शुभ मुहूर्त में होली का थम्ब रोपा जायेगा तथा होली चौकों पर युवकों द्वारा आकर्षक सजावट की जायेगी। महिलाओं द्वारा विधि विधान से होली का पूजन किया जायेगा और शाम को शुभ मुहूर्त में होली प्रक्टायी जायेगी। ### धुलंडी और लोक उल्लास
रात्रि में जिन बच्चों की पहली होली है, उनके ढूंढोत्सव के कार्यक्रम भी होंगे। मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण अंचल में धुलंडी खेली जायेंगी। > फोटो केप्शन पी.के.04: होली को लेकर बाजारों में खरीददारी करने निकली भीड़ तथा वाहनों पर सवार होकर घरों को पहुंचते ग्रामीण जन - फोटो सुधीर जैन।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
