डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। गुरुवार सुबह कोवाडिया फला की कनिपा बस्ती के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान कोवाडिया फला निवासी रतनलाल डामोर के रूप में की है।

घटनास्थल का विवरण और पुलिस कार्रवाई

धम्बोला थाने के एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कनिपा बस्ती के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से अज्ञात वाहन की आगे की लाइट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं।

परिजनों का बयान और शिनाख्त

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रतनलाल बीती रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्ट्मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story