डूंगरपुर। ग्राम पंचायत थाना के ग्राम मालाखेड़ा मेन बस स्टैंड के पास स्थित वाटर वर्क्स के सार्वजनिक हैंडपंप जो काफ़ी समय से बंद पड़ा था। जिसे समस्त ग्रामवासी ने पानी की किल्लत होने की वजह से उसे ठीक कराने के लिए एप्लिकेशन विभाग को प्रस्तुत की थी, जिसे विभाग द्वारा रिपेयर करवाने के लिए सरकारी मिस्त्री भेजे गए। यह हैंडपंप मालाखेड़ा बस स्टैंड पर बिलानाम भूमि पर स्थित है।

हैंडपंप रिपेयरिंग में बाधा और अभद्रता

उक्त हैंडपंप को रिपेयर करने पर ग्राम के ही हकरा पुत्र धूलेश्वर गमेती द्वारा बार-बार पत्थर और कटीली झाड़ियों से ढक दिया जाता है। इतना ही नहीं, हकरा गमेती द्वारा विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू होने जैसे कृत्य किए गए हैं, जबकि यह हैंडपंप आने-जाने वाले ग्रामीणों तथा ग्राम वासियों के लिए पेयजल किल्लत से राहत दिलाने का एकमात्र साधन है।

जिला प्रशासन से न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त हैंडपंप को तुरंत ठीक करवाने तथा हकरा गमेती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी सबक मिले। ग्रामीणों का कहना है कि "यह हैंडपंप आने-जाने वाले ग्रामीणों तथा ग्राम वासियों के लिए पेयजल किल्लत से राहत दिलाता है" और इसे अविलंब चालू करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story