राष्ट्रपति के आदेशानुसार केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्रालय एवं क़ानूनी मामलों के विभाग द्वारा राजस्थान राज्य के जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में केंद्र सरकार की ओर से चलाए जाने वाले वादों के संचालन हेतु डूंगरपुर जिले के अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

प्रमुख नियुक्तियाँ और कार्यकाल
  • सूर्यसिंह शक्तवत को स्थाई सरकारी वकील के रूप में तीन वर्ष तक के लिए नियुक्त किया गया है।
  • वही अतिरिक्त स्थाई सरकारी वकील के रूप में गला पटेल को नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्रालय का उद्देश्य

केंद्रीय क़ानून मंत्रालय द्वारा राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों के लिए प्रमुख एवं अतिरिक्त वकीलों की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्त अधिवक्ता "केंद्र सरकार के वाद संचालन को प्राथमिकता से अपनी भागीदारी निभाते हुए वाद निपटाने में समुचित प्रयास करेंगे।"

बार एसोसिएशन में हर्ष का माहौल

सूर्यसिंह एवं गला पटेल की नियुक्ति को लेकर डूंगरपुर बार एसोसिएशन में प्रसन्नता का वातावरण है एवं सभी अधिवक्ताओं द्वारा इनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story