महावीर इंटरनेशनल की ओर से इस माह का दो दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर माह के अंतिम शनिवार एवं रविवार, 27 एवं 28 जून 2026 को महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर के रोग निदान केन्द्र, ऑडिटोरियम के सामने, नए हॉस्पिटल के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से निर्धारित किया गया है।

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को जयपुर फुट, बैसाखी, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि इस बार हड्डी एवं जोड़ रोगों से संबंधित आर्थोपेडिक ओपीडी शिविर भी शनिवार, 27 जून को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल, उदयपुर के डॉक्टर सौरभ अग्रवाल अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपने साथ मेडिकल प्रमाण पत्र की प्रति, एक फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र की प्रति अवश्य लेकर आएं, ताकि निःशुल्क सहायक साधन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। वहीं, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगियों से अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स साथ लाने का भी आग्रह किया गया है।

विजय जैन ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों तक शिविर की जानकारी अवश्य पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story