डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर 2 दूध डेयरी पर नकली घी की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को दोनों डेयरी पर प्लास्टिक केन ओर थैलियों में घी भरा हुआ मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, लेकिन फूड इंस्पेक्टर के आने में देरी होने से दोनों डेयरी को सील कर दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरी से घी के सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

यही नहीं, शहर के कई किराणा दुकानों एवं होटलों पर भी नकली घी की बिक्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रही है। कई किराणा दुकानों पर खाद्य सामग्री भी मानक स्तर से नीचे की बेची जा रही है जिससे आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खुले रूप से खिलवाड़ किया जा रहा है। नकली खाद्य वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा महकमा तैनात है और लाखों रुपया प्रतिमाह सरकार वेतन दे रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस को करनी पड़ती है। यह स्थिति जिला प्रशासन व संबंधित विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है।

छापेमारी की विस्तृत जानकारी और पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि "शहर के माथुगामडा रोड पर दूध डेयरी में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी।" इस सूचना पर पुलिस की टीम ने माथुगामडा रोड स्थित "जय मातेश्वरी दूध डेयरी" ओर "किशन मेवाड़ दूध डेयरी" पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मातेश्वरी डेयरी पर थैलियों में घी भरा हुआ मिला, जबकि महज चार दुकान छोड़कर स्थित किशन डेयरी पर एक प्लास्टिक केन में घी भरा हुआ मिला।

सीलिंग और आगामी सैंपलिंग प्रक्रिया

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन फूड इंस्पेक्टर के मौके पर उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों डेयरी को घी की जांच होने तक के लिए सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। स्वास्थ्य विभाग अब आगे सैंपल की कार्रवाई करेगा और सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घी की शुद्धता या मिलावट के बारे में पूर्ण रूप से पता चल सकेगा।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story