डूंगरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, ईदगाह में हजारों ने पढ़ी नमाज
मदीना मस्जिद से नवाडेरा तक निकाला गया भव्य जुलूस, शहर काजी अतहर जमाली की सदारत में मुस्लिम समाज ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

डूंगरपुर के नवाडेरा स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर के अवसर पर सामूहिक नमाज अता करते मुस्लिम धर्मावलंबी और शहर के प्रमुख मार्गों से निकलता पारंपरिक जुलूस।
रमजान के पवित्र माह की समाप्ति पर गुरूवार को डूंगरपुर जिले में ईद का मुबारक पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डूंगरपुर शहर में ईद का जुलूस निकाला और ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अता की गई। इस दौरान शहर में स्थित ईदगाह पर खुदा की इबादत के लिए हजारों सिर सजदे में झुके। मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन, चैन के साथ ही खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकला भव्य जुलूस
शहर में ईद का जुलूस शहर के घाटी स्थित मदीना मस्जिद से रवाना होकर माणक चौक, सर्राफा बाजार, मोची बाजार, पुराना अस्पताल, गेपसागर की पाल, तहसील चौराहा होते हुए नवाडेरा स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। ईदगाह पहुंचने के बाद शहर काजी अतहर जमाली की सदारत में ईद की सामूहिक नमाज अता की गई।
देश में अमन-चैन और एकता का संदेश
इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर काजी अतहर जमाली ने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि "देश में एकता व अखंडता बनाए रखें।" ईद को लेकर जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद थे, जहां सभी ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी। इस दौरान दिनभर अन्य धर्मावलंबियों ने भी ईद की बधाई दी।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
