डूंगरपुर में क्रेन-बाइक की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौके पर मौत, चालक फरार; पुलिस जांच तेज
डूंगरपुर के दोवड़ा तिराहे पर क्रेन और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में दोवड़ा तिराहे पर क्रेन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
दोवड़ा थाने के एएसआई मणिलाल ने बताया कि उन्हें फोन पर दोवड़ा तिराहे पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दोवड़ा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर पुलिस को एक पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में मिले। उनकी पहचान रतनपुरा निवासी गणेश लाल और उनकी पत्नी जशोदा के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक पर सवार थे, तभी उनकी बाइक की क्रेन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने निजी वाहन की सहायता से दोनों शवों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार क्रेन चालक की तलाश जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
