डूंगरपुर: व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कलेक्टर को ज्ञापन
वागड़ बस एसोसिएशन ने जिले में निजी केंद्रों के अभाव के कारण परिवहन कार्यालय द्वारा ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

डूंगरपुर में वागड़ बस एसोसिएशन के अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार और अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस सुविधा की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का दृश्य।
डूंगरपुर। वागड़ बस एसोसिएशन के तत्वाधान में व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस सार्टिफिकेट ज़ारी करने की माँग को लेकर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
समस्या का मुख्य कारण
- ज्ञापन में बताया कि राज्य के समस्त जिला परिवहन कार्यालयों में फिटनेस सार्टिफिकेट ज़ारी करने पर रोक लगा दी है।
- यह कार्य प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर जारी करने का निर्देश दिया गया है।
- डूंगरपुर में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके लिए यहां के वाहन धारियों को अन्यत्र जिले में जाना पड़ता है।
वाहन स्वामियों पर आर्थिक भार
जबकि जिले में लगभग सात हजार वाहन पंजीगृत है। उस कारण यहां के वाहन धारियों को टोल टैक्स व डीजल खर्च का अतिरिक्त भार सहन करना पड़ता है।
एसोसिएशन की प्रमुख मांग
"ऐसे में जबतक डूंगरपुर में फिटनेस सेंटर प्रारंभ नहीं होता है तब तक परिवहन कार्यालय को ही इस कार्य के लिए अधिकृत किया जाए।"
ज्ञापन देते वक्त उपाध्यक्ष शैलेश मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल मेहता, पप्पू सिंह, हेमेन्द्र सिंह, दिनेश, प्रवीण, फतेह सिंह सहित कही मोटर मालिक उपस्तिथ थे।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
