डूंगरपुर जिले की चितरी थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी और पीछा

चितरी थाना अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि बड़गी-भेमई रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई स्विफ्ट डिजायर कार को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर ने कार रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

क्षतिग्रस्त कार छोड़कर तस्कर फरार

पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए कार का पीछा किया। खुद को घिरता देख हाथी घाटी भेमई के पास चालक ने कार को सड़क से नीचे एक खड्डे में उतार दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कार की तलाशी ली तो उसमें खाकी रंग के कार्टनों में भारी मात्रा में भरी हुई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब का विवरण और कानूनी कार्रवाई

जब्त की गई शराब की खेप में 384 टीन किंगफिशर बीयर, 480 पव्वे ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की, 240 पव्वे व्हाइट लेस वोडका, 96 पव्वे मैजिक मोमेंट वोडका और 96 पव्वे रॉयल स्टेज व्हिस्की शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story