डूंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने पकड़ी 90 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब
रतनपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने चावल की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित शराब के 846 कार्टून बरामद किए।

बिछीवाड़ा पुलिस और रतनपुर चौकी की टीम द्वारा गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद करने के बाद की स्थिति।
डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चेकपोस्ट पर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित इस शराब की अनुमानित बाजारी कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिछीवाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार, रतनपुर चौकी पुलिस को मुखबिर के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिछीवाड़ा पुलिस और रतनपुर चौकी के संयुक्त दल ने नाकाबंदी की और उदयपुर की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। जांच के दौरान ट्रक में ऊपर की तरफ चावल की बोरियां लदी हुई मिलीं, लेकिन जब पुलिस ने बोरियों को हटाकर सघन तलाशी ली, तो नीचे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टून भरे हुए पाए गए।
पुलिस द्वारा की गई गिनती में कुल 846 कार्टून बरामद हुए, जिन पर 'फॉर सेल चंडीगढ़' अंकित है। पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान योगेश पुत्र रैया भाई कौड़ियातर रैबारी के रूप में हुई है, जो रण वाली गली, छाया प्लॉट, ग्लोबल हॉस्पिटल के पास, थाना कमलाबाग, जिला पोरबंदर, गुजरात का निवासी है। बिछीवाड़ा पुलिस इस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है कि यह शराब किसे डिलीवर की जानी थी। राज्य की सीमा पर हुई इस भारी बरामदगी ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
