डूंगरपुर। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव के तहत् बुधवार को प्रातः गैप सागर की पाल से जब प्रभात फेरी निकली तो शहर की गालियां आदिनाथ के जयकारों से गूंज उठी और राह मे जगह-जगह भक्तों का टोला प्रभु स्तुति मे उमड़ने लगा। श्री अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वाधान मे प्रातः 6 बजे गैप सागर की पाल से श्वेत वस्त्रों में महिला पुरुष हाथों में धर्म ध्वजा थामे भक्ति गीतों के साथ रवाना हुए।

प्रभात फेरी का भव्य मार्ग और भक्तिमय वातावरण

यह भव्य प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों सुपरमार्केट, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, घूमटा बाजार होते हुए मानक चौक स्थित आदिनाथ मंदिर पहुंचे। जिनालय में देव दर्शन के साथ भक्तांबर स्त्रोत का पाठ किया गया जिसके पश्चात भाग्य भक्ति ड्रॉ का आयोजन हुआ जिसमें विजेताओं को लाभार्थी परिवार नर्मदा बेन गोवर्धनलाल सरैया परिवार द्वारा बहुमान किया गया।





धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्यक्रम

इसके पश्चात गर्भगृह में विराजित प्रभु का जल एवं दूध से पक्षाल किया गया इसके पश्चात केसर पूजा, आरती तथा महिला मंडल के सानिध्य मे सामूहिक स्नात्र पूजा का आयोजन किया। जिसमें शीला बेन महावीर कुमार दोषी परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई। इस दौरान जिनालय में भगवान की मनोहारी आंगी व भक्ति का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर युवक महासंघ के अध्यक्ष विवेक दोषी, महामंत्री मिलन पटवा, जतिन दोषी, विजय पटवा, अशोक दोसी, पवन दोसी, पोरवाड़ महासंघ के अध्यक्ष संजय मेहता, आलोक शाह, गजेंद्र जैन, पारस मलासीया, हितेश दावडा, आनंद जी कल्याण जी पेड़ी के वागड़ प्रतिनिधि सिद्धार्थ मेहता, अनूप सरैया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शैलेश मेहता, अभय कोठारी, हेमन्त सिंगवी, विकास सेठ, श्रेणिक दावड़ा, अनिल मेहता, धर्मेश मलासिया, अभिषेक दोसी, विशाल पटवा, मितेश सेठ, रोहित सरैया, दीपक गाँधी, गौरव सेठ, वरुण सरैया, पुनीत दोसी, विलयम गाँधी, सचिन शाह, लखन सेठिया, विवेक गाँधी इत्यादि समाजगण साथ ही महिला वर्ग उपस्थित रही।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story