डूंगरपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने जारी किया पोस्टर, हेल्पलाइन 1064 पर दें सूचना
डूंगरपुर एसीबी इकाई ने साबला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर रिश्वत के विरुद्ध जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबर 1064 व व्हाट्सएप्प नंबर साझा किए।

डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत साबला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों को रिश्वत के खिलाफ जागरूक करते और हेल्पलाइन पोस्टर का विमोचन करते अधिकारी।
जन जागरूकता अभियान और बैठक
डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक गिरोह द्वारा राज्य भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत ब्यूरो की डूंगरपुर इकाई द्वारा शुक्रवार को जिले के ग्राम पंचायत साबला में जन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित कर पोस्टर का विमोचन किया गया।
हेल्पलाइन नंबर और संपर्क सूत्र
- माँगे कोई रिश्वत तो करे कॉल 1064
- व्हाट्सएप्प नंबर: 9413502834
अधिकारियों के निर्देश और कार्यवाही
गिरोह के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि "प्रदेश महानिदेशक द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत किसी भी आमजन को सरकारी कार्यालय या अन्य स्थानों पर किसी काम को करने की एवज में रिश्वत मांगे तो गिरोह के हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप्प नंबर 9413502834 पर कॉल कर के जानकारी देने के साथ साथ उसकी पुष्टि भी करवाई जाये।"
जिस पर गिरोह की इकाई द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लाकर पीड़ित को राहत पहुंचाई जाएगी। गिरोह परिवादी के वैद्य कार्य के लिए पूर्ण सहयोग करेगा।
उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित उपस्थित थे:
- ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि
- आमजन

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
