धौलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने एयर स्ट्राइक की सूचना मिलने के बाद घायलों को बचाने और अस्पताल पहुँचाने का पूर्वाभ्यास किया।

धौलपुर में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान स्ट्रेचर पर घायल को एंबुलेंस तक ले जाते एसडीआरएफ (SDRF) के जवान और मौके पर उपस्थित पुलिस प्रशासन।
एयर स्ट्राइक के साथ ही पूरे शहर में अचानक ब्लैकआउट होने और बम धमाकों की आवाजों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जज साहब के दरवाजा के पास एयर स्ट्राइक के बाद हुए बम धमाके और आगजनी की खबर पुलिस कंट्रोल को मिलते ही पूरा प्रशासन तुरंत मस्टर्ड और अलर्ट नजर आया।
सूचना मिलते ही मौके पर तत्परता दिखाते हुए जिला कलेक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जिला प्रशासन और जिला पुलिस के जवान तत्काल पहुंच गए। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम प्रभारी रोशन लाल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम, स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स, अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
राहत एवं बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है, जबकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने हालात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
