वरिष्ठ बीजेपी नेता केवल जी नागदा के निधन पर सतीश पुनिया ने डूंगरपुर में दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

डूंगरपुर में दिवंगत वरिष्ठ बीजेपी नेता केवल जी नागदा के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और अन्य राजनीतिक पदाधिकारी।
निधन का विवरण और राजनीतिक सफर
डूंगरपुर। बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता केवल जी नागदा के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी संगठन तथा आमजन के द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। नागदा का 10 फरवरी को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
नागदा कोई 50 साल से अधिक जनसंघ के जरिए बीजेपी की राजनीति से जुड़े हुए थे तथा कई सामाजिक संगठन में उनका प्रतिनिधित्व था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रमुख व्यक्तित्व
नागदा के निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल रहे:
- बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया
- महामंत्री व पूर्व मंत्री सुशील कटारा
- बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक रणोली
- पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा
- रामबोला मठ के महंत हरिकिशोर दास
- एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर यादव
- बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार
- प्रभुलाल कंसारा, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ
- शार्दूल सिंह राठौर, रतनलाल पाटीदार, सुदर्शन जैन
- बीजेपी नगर अध्यक्ष नयन सुथार, अनुराग कटारा, भावना कुंवर
- सुखदेव यादव, महासंघ के पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर पंड्या
उपरोक्त बीजेपी, कांग्रेस व अन्य संगठनों के पदाधिकारी उनके निवास पर पहुंचे।
शोक संतप्त परिवार को ढांढस
सभी आगंतुकों ने उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक नागदा तथा मुकेश नागदा को ढांढस बंधवाए।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
