बिछीवाड़ा पुलिस ने लूट की योजना बनाते 4 बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा
उदयपुर के चार आरोपी गिरफ्तार और एक फरार, पुलिस ने मौके से दो पावर बाइक, धारदार हथियार और मिर्च पाउडर बरामद किया।

बिछीवाड़ा पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के खिलाफ कारगर कार्रवाई करते हुए हाईवे पर राहगीरों व वाहनधारियों से लूटपाट करने की योजना बनाते हुए हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर रात्रि को 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
- इनके खिलाफ कई मामले दर्ज है और उसमें से एक आरोपी के खिलाफ तो 17 मामले राजस्थान व गुजरात में दर्ज है।
- धारधार हथियार व मोटरसाइकिल बरामद।
- इनके पास से मिर्च पाउडर के पैकेट भी मिले हैं तथा दो पावरबाइक बरामद की।
पुलिस कार्रवाई का विवरण
बिछीवाड़ा थाना प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि "बिछीवाड़ा - खेरवाड़ा मार्ग पर बारौठी व आमझरा के बीच एक होटल के सामने ब्रिज के पास डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों के होने की सूचना मिली जिनके पास हथियार भी होने का अंदेशा था।"
जिसपर बिछीवाड़ा पुलिस ने पूरी रैकी के बाद मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि युवक जिनके पास हथियार व दो बाइक थी वारदात की फिराक मे थे पुलिस ने गैरा डालकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।
गिरफ्तार और फरार आरोपियों की सूची
इस दौरान पुलिस टीम ने 4 को तो धरदबोचा लेकिन एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भागने में सफल रहा जिसकी पहचान भूपेंद्र उर्फ पप्पू काउवा दुहा निवासी बीजुडा फरार हो गया जिसके खिलाफ 17 प्रकरण अबतक दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी:
- सुनील पुत्र खातू बराड़ा निवासी कनबई थाना पाटिया जिला उदयपुर।
- चुन्नीलाल उर्फ सुनील पुत्र कावाराम बोड़ात निवासी सरेरा थाना पाहाड़ा जिला उदयपुर।
- संजय पुत्र जीवाजी दुहा मीणा निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा।
- रमेश पुत्र शांतिलाल निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा।
प्रशासनिक सराहना
इधर जिला पुलिस अधीक्षक ने बिछीवाड़ा पुलिस की इस सफलता पर पुरस्कार देने की घोषणा की।

Sudhir jain (Dungarpur)
नाम: सुधीर जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)
अनुभव: 40 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)
- स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
- क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)
