डूंगरपुर। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव 11 मार्च को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें समाजजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

श्री अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक महासंघ के अध्यक्ष विवेक दोषी ने बताया कि इस निमित्त रविवार 8 मार्च को भंडारिया स्थित महावीर गौशाला में लाभार्थी परिवार पिस्ता बेन चंद्र कुमार दावड़ा द्वारा चारा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवक महासंघ के तत्वाधान में यह कार्यक्रम प्रातः 8.30 बजे सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि 11 मार्च बुधवार को प्रातः 6 बजे गैप सागर की पाल से प्रभात फेरी गाजे-बाजे के साथ निकलेगी, जो माणक चौक स्थित आदिनाथ मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने पर सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाग्य भक्ति ड्रॉ के लाभार्थी नर्मदाबेन गोवर्धनलाल सरैया होंगे।

इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का जल एवं दूध से पक्षाल, केसर पूजा तथा आरती का आयोजन किया जाएगा। आगे स्नात्र पूजा एवं प्रभावना का आयोजन किया जाएगा, जिसके लाभार्थी शीला बेन महावीर कुमार दोषी परिवार रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में भगवान की विशेष अंगी सजाई जाएगी तथा प्रसिद्ध संगीतकार मित भाई अहमदाबाद के सानिध्य में भक्ति संध्या का आयोजन होगा। इस भक्ति संध्या के लाभार्थी सेठ नाथीबेन भागचंद परिवार होंगे।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के इस आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।

Updated On
Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story