डूंगरपुर। शहर के नाभिकीय स्थल और ऐतिहासिक फतेहगढ़ी पहाड़ी पर स्थित श्री संकटमोचन दक्षिणाभिमुख फतेह हनुमान धाम में धार्मिक विधि-विधान के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ पर पहली बार 1500 फीट ऊँचाई पर बने हनुमान मंदिर में पारवा निर्मित विशाल गदा की स्थापना की गई, जो अब रामभक्त हनुमान के प्रिय शस्त्र का प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध है।

इस पवित्र अवसर पर यजमान बंशीदास वैष्णव (चित्तौड़गढ़) द्वारा भेंट की गई गदा को स्थानीय पत्थर एवं पारेवा कारीगरों ने विशेष रूप से निर्मित किया। गदा का पूजन आचार्य संजय पंड्या के आचार्यत्व में लघु रूद्र पाठ और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस गदा का वजन एक किवंटल से अधिक है और यह मंदिर की भव्यता में चार चांद लगाता है।

शनिवार को मंदिर में तेल-सिंदूर अभिषेक के पश्चात यजमान भारगवी दिशी भावसार के मार्गदर्शन में सेवक मनीष भावसार ने प्रतिमा का श्रृंगार किया। यजमान अनिल पंचाल की मौजूदगी में संत रामद्वारा श्री रामप्रकाश बांसवाड़ा एवं संत श्री उदयराम सागवाड़ा के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर फतेह हनुमान मंदिर के भक्तों द्वारा 1000 हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सभापति अमृत लाल कलासुआए, उपसभापति सुदर्शन जैन, तिलक शाखा और सनातन धर्म समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ और यजमान मनोज उपाध्याय द्वारा 11 किलो चूरमा प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। दोपहर में आचार्य संजय पंड्या के मार्गदर्शन में आचार्य उत्सव दवे द्वारा यज्ञ हवन पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें संत एवं धर्म प्रेमियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जगदीश पहाड़, विरेन्द्र भावसार, मनोज गांधी, विप्र नारायण पंड्या, भूपेश शर्मा, विनय श्रीमाल, प्रकाश भावसार, सुयश भावसार, नंदलाल भोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फतेह हनुमान मंदिर पर पारवा निर्मित गदा की स्थापना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह डूंगरपुर में भक्तों के लिए एक नया आध्यात्मिक आकर्षण भी प्रस्तुत करता है। अब श्रद्धालु केवल भगवान हनुमान के दर्शन ही नहीं करेंगे, बल्कि उनके प्रिय शस्त्र गदा का भी अद्भुत अनुभव ले सकेंगे।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story