जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा की ओर से उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर आयोजित किया गया। सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आयोजित शिविर में विद्यालय के स्टाफ सहित सभी बच्चों ने भाग लिया और विद्युत उपयोग से जुड़ी सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।

सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आज के जीवन की विद्युत के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। विद्युत जीवन को सुलभ बनाती है और सारी मशीनें विद्युत से संचालित होती हैं। छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा काम विद्युत से ही संभव होता है।

उन्होंने कहा कि जहां विद्युत जीवन के लिए उपयोगी है, वहीं इससे बचाव भी बहुत जरूरी है। विद्युत का उपभोग सावधानीपूर्वक नहीं किया गया तो दुर्घटना हो सकती है। इसके लिए जागरूक रहना जरूरी है। उन्होंने घर में अच्छे विद्युत तारों से वायरिंग कराने, अच्छी क्वालिटी के स्विच का उपयोग करने और अच्छे वायरमैन से विद्युत फिटिंग कराने की सलाह दी। साथ ही गीले हाथों से विद्युत वायर और स्विच को न छूने तथा विद्युत लाइन के नीचे न चलने की सावधानी बताई।

तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने बच्चों से शिविर में दी गई जानकारी को बाल विद्युत मित्र बनकर घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने घर में मां-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, दादा-दादी और पड़ोसियों को विद्युत संबंधी सावधानियों के बारे में समझाएं।

कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने शिविर में शामिल विद्युत बाल मित्रों को बताया कि जहां बिजली जरूरी है, वहीं उससे सावधान रहना भी जरूरी है। छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन के नीचे मकान नहीं बनाना चाहिए, लाइन के नीचे वाहन खड़ा नहीं करना चाहिए, लाइन के नीचे नहीं चलना चाहिए और विद्युत पोल को नहीं छूना चाहिए।

जायसवाल ने बताया कि यदि किसी की लाइट नहीं आ रही है तो स्वयं अपने हाथ से कोई काम नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 18001806507 या 1912 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा अपने एरिया के लाइनमैन और विद्युत कार्यालय में जाकर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई लाइन नीची हो, पोल झुक गया हो या लाइन हटानी हो तो कार्यालय आकर समस्या बताई जा सकती है। इसका निगम नियमानुसार समाधान किया जाएगा। जायसवाल ने विद्युत कार्य करते समय विद्युत कुचालक उपकरणों के उपयोग की भी जानकारी दी, जिससे विद्युत करंट से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि इन सावधानियों को अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाकर बच्चे अच्छे विद्युत मित्र बन सकते हैं। शिविर में छात्रों के साथ विद्यालय के डायरेक्टर हरवीर सिंह, समस्त स्टाफ और वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story